
“नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं, एनएसएस स्वयंसेविकाओं, रेंजर्स एवं शिक्षकों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। छात्राओं ने नशा मुक्त युवा के राष्ट्र निर्माण में योगदान विषय पर निबंध के माध्यम से अपने विचार भी प्रस्तुत किए।
आर्य
महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शाहजहांपुर में प्राचार्य प्रोफेसर सुरचना
त्रिवेदी जी के निर्देशानुसार नशा मुक्त जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत
विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत आज महाविद्यालय
में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत थीम के तहत शपथ ग्रहण का आयोजन किया
गया।
महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी पारुल यादव ने
सभी को शपथ ग्रहण कराई जिसमें सभी ने नशे जैसी बुराई से दूर रहने व कभी
नशा न करने का संकल्प लिया।शपथ के दौरान महाविद्यालय की सभी छात्राएं,
राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकायें व रेंजर्स छात्राएं तथा
महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। इसी क्रम में राष्ट्रीय सेवा
योजना कार्यक्रम अधिकारी अनुराधा (असि. प्रो. शारीरिक शिक्षा) के
दिशानिर्देशन में छात्राओं ने नशा मुक्त युवा का राष्ट्र निर्माण में
योगदान पर प्रकाश डालते हुए निबंध के माध्यम से अपने विचारों की अभिव्यक्ति
दी तथा सभी को अपने विचारों के माध्यम से नशा न करने के प्रति जागरूक
किया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों द्वारा
सम्पन्न किया गया।
