☎ 05842351012✉ a.m.p.g.c.shahjahanpur@gmail.com
Admissions OpenApply Online
Home / News and Media / आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शाहजहांपुर, एम . ए .फाइनल समाजशास्त्र का शत प्रतिशत रिजल्ट

आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शाहजहांपुर, एम . ए .फाइनल समाजशास्त्र का शत प्रतिशत रिजल्ट

आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शाहजहांपुर, एम . ए .फाइनल समाजशास्त्र का शत प्रतिशत रिजल्ट
20 August 2026

आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शाहजहांपुर, एम . ए .फाइनल समाजशास्त्र का शत प्रतिशत रिजल्ट, हर्षिता वर्मा ने किया टॉप

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली से संबद्ध, आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय शाहजहांपुर का एम . ए . समाजशास्त्र विषय (अंतिम वर्ष) का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है महाविद्यालय के लिए गौरवान्वित पल है क्योंकि सभी छात्राओं के प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने के कारण परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। 

जिसमें सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं की मेरिट सूची निम्नांकित है --
प्रथम- हर्षिता वर्मा 7.46CGPA
द्वितीय - सरगम वर्मा 7.34 CGPA
तृतीय - रिया सिंह 7.33 CGPA

समाजशास्त्र विभाग के शिक्षक डॉ संजीता अग्रवाल और डॉ अरुण कांत पाण्डे ने बताया कि छात्राओं के निरन्तर कक्षा में आना और अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु शिक्षकों के संपर्क में रहना ही अच्छे परिणाम का कारण है। साथ ही, महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी जी ने सभी छात्राओं और शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्राओं के अथक प्रयास और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन से यह उपलब्धि हासिल हुई है जो महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य हेतु मार्गदर्शित भी किया।

Photo Gallery

आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शाहजहांपुर, एम . ए .फाइनल समाजशास्त्र का शत प्रतिशत रिजल्टआर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शाहजहांपुर, एम . ए .फाइनल समाजशास्त्र का शत प्रतिशत रिजल्टआर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शाहजहांपुर, एम . ए .फाइनल समाजशास्त्र का शत प्रतिशत रिजल्ट
♧Begin your journey with Arya Mahila Degree College.Register Now