☎ 05842351012✉ a.m.p.g.c.shahjahanpur@gmail.com
Admissions OpenApply Online
Home / Achievements / आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय का एम.ए. अर्थशास्त्र का शत-प्रतिशत परिणाम, ममता देवी रहीं प्रथम

आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय का एम.ए. अर्थशास्त्र का शत-प्रतिशत परिणाम, ममता देवी रहीं प्रथम

आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय का एम.ए. अर्थशास्त्र का शत-प्रतिशत परिणाम, ममता देवी रहीं प्रथम
21 August 2026

आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एम.ए. अंतिम वर्ष अर्थशास्त्र की सभी छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुईं। ममता देवी ने 7.08 CGPA के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली से संबंध आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय का एम ए (अंतिम वर्ष) अर्थशास्त्र का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है ,जिसमें सभी छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुई है ,जिसमें प्रथम स्थान ममता देवी ने 7.08 CGPA के साथ प्राप्त किया है, द्वितीय स्थान सौम्या वर्मा ने 6.97 CGPA के साथ प्राप्त किया है तथा तृतीय स्थान गायत्री वर्मा ने 6.75 CGPA के साथ प्राप्त किया हैl महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सुरचना त्रिवेदी जी ने शत प्रतिशत रिजल्ट के लिए सभी छात्राओं को उनकी कड़ी मेहनत और लगन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है ,क्योंकि शिक्षा ही छात्राओं का उज्जवल भविष्य तय करती हैं और शिक्षक उनका सही मार्गदर्शन करते हैं l

छात्राओं ने बताया कि उनकी सफलता का मूल कारण अर्थशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर उपासना श्रीवास्तव द्वारा छात्राओं को निरंतर कक्षा में शामिल होने और अपनी शिक्षक के मार्गदर्शन का सही अनुसरण है जिससे उन्हें अच्छा परिणाम प्राप्त करने में सहायता मिली है।
अपने आशीर्वचन में प्राचार्य ने छात्राओं को निरंतर उन्नति के पद की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरणा दी। 
♧Begin your journey with Arya Mahila Degree College.Register Now