
21 August 2026
महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली से सम्बद्ध आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शाहजहाँपुर का बी.कॉम. अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। महाविद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली से सम्बद्ध आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शाहजहाँपुर का बी.कॉम. अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। महाविद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। महाविद्यालय की सभी छात्राओं ने अच्छे अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
घोषित परिणाम के अनुसार महाविद्यालय की छात्रा श्रेया अग्रवाल ने 7.21 CGPA प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। आयुषी यदुवंशी ने 6.90 CGPA के साथ द्वितीय तथा रिशु सिंह ने 6.77 CGPA प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी ने सभी सफल छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि छात्राओं की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का यह उत्कृष्ट परिणाम है। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार गुप्ता एवं डॉ. आशीष गोयल ने समस्त सफल छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
परिणाम घोषित होने के बाद महाविद्यालय परिसर में हर्ष का वातावरण रहा। छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं तथा इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। महाविद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।
