☎ 05842351012✉ a.m.p.g.c.shahjahanpur@gmail.com
Admissions OpenApply Online
Home / News and Media / आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने MyGov एवं MyBharat की ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में किया उत्साहपूर्वक प्रतिभाग

आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने MyGov एवं MyBharat की ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में किया उत्साहपूर्वक प्रतिभाग

आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने MyGov एवं MyBharat की ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में किया उत्साहपूर्वक प्रतिभाग
20 August 2026

आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शाहजहाँपुर की छात्राओं ने IDC-2026 के अंतर्गत MyGov एवं MyBharat पोर्टल पर आयोजित निबंध, पेंटिंग और ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

शासन के निर्देशानुसार इंडिया डेवलपमेंट कॉन्क्लेव (IDC-2026) के अंतर्गत MyGov एवं MyBharat पोर्टल पर आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शाहजहाँपुर की छात्राओं ने प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी के निर्देशन एवं अध्यक्षता में उत्साहपूर्वक ऑनलाइन प्रतिभाग किया।

महाविद्यालय की छात्राओं ने निबंध लेखन, पेंटिंग प्रतियोगिता तथा ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं ने विकसित भारत-2047, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), भारतीय संविधान, स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की भूमिका, अंतरिक्ष विज्ञान तथा परमाणु तकनीक जैसे विषयों पर अपनी प्रतिभा एवं ज्ञान का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. सुरचना त्रिवेदी ने छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में निरंतर सहभागिता के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करते हैं।

कार्यक्रम का सफल समन्वय एवं संचालन सुश्री ऋतु शर्मा तथा भावेश कुमार मिश्र द्वारा किया गया। दोनों शिक्षकों ने छात्राओं को ऑनलाइन पंजीकरण, प्रतियोगिताओं में सहभागिता तथा निर्धारित समय में प्रविष्टियाँ भेजने में मार्गदर्शन प्रदान किया।

महाविद्यालय की छात्राओं पल्लवी,आयुषी,मानसी,वैष्णवी,श्वेता,ईशा,सारा,गीतांजलि,श्वेता,श्रद्धा, सिद्धि,सपना,अंशिका,रूपा,दिव्या एवम रिद्धि सहित अनेक छात्राओं ने निबंध लेखन, पेंटिंग प्रतियोगिता तथा ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Photo Gallery

आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने MyGov एवं MyBharat की ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में किया उत्साहपूर्वक प्रतिभागआर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने MyGov एवं MyBharat की ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में किया उत्साहपूर्वक प्रतिभाग
♧Begin your journey with Arya Mahila Degree College.Register Now