☎ 05842351012✉ a.m.p.g.c.shahjahanpur@gmail.com
Admissions OpenApply Online
Home / News and Media / अभाविप स्थापना दिवस सप्ताह के तहत मेहंदी व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजन

अभाविप स्थापना दिवस सप्ताह के तहत मेहंदी व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजन

अभाविप स्थापना दिवस सप्ताह के तहत मेहंदी व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजन
20 August 2026

आज दिनांक 11/07/26 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शाहजहांपुर की कैंट नगर इकाई द्वारा परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे साप्ताहिक कार्यक्रमों के अंतर्गत आर्य महिला डिग्री कॉलेज शाहजहांपुर में प्राचार्य प्रो सुरचना त्रिवेदी जी की अध्यक्षता में मेहंदी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

आज दिनांक 11/07/26 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शाहजहांपुर की कैंट नगर इकाई द्वारा परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे साप्ताहिक कार्यक्रमों के अंतर्गत आर्य महिला डिग्री कॉलेज शाहजहांपुर में प्राचार्य प्रो सुरचना त्रिवेदी जी की अध्यक्षता में मेहंदी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतिभागियों ने मेहंदी और चित्रकला के माध्यम से भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक विषयों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने प्रतिभागियों के कार्यों का अवलोकन कर उनकी सराहना की तथा इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास के लिए उपयोगी बताया।
कार्यक्रम में श्री मती शैली पाठक, श्री मती सीता वर्मा ,सुश्री शालिनी ,श्री भावेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम नगर अध्यक्ष डॉ रानू दुबे के दिशा निर्देशन में सम्पन्न हुआ ,वहीं परिषद के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य एवं नगर मंत्री आशुतोष मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक सौम्या गुप्ता एवं नगर सहमंत्री दीप्ति अवस्थी ने कार्यक्रम के संचालन एवं व्यवस्थाओं में सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए परिषद के आगामी कार्यक्रमों में भी सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया।

Photo Gallery

अभाविप स्थापना दिवस सप्ताह के तहत मेहंदी व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजनअभाविप स्थापना दिवस सप्ताह के तहत मेहंदी व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजन
♧Begin your journey with Arya Mahila Degree College.Register Now