
06 August 2026
“नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” थीम पर आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की अंशिका यादव ने कविता पाठ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति ने उन्हें पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत थीम के अंतर्गत जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2026 का आयोजन स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय शाहजहांपुर में किया गया इस प्रतियोगिता में आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय शाहजहांपुर की प्रतिभाशाली छात्रा अंशिका यादव ने कविता पाठ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति, सशक्त अभिव्यक्ति एवं रचनात्मक प्रतिभा को निर्णायक मंडल ने सर्वश्रेष्ठ घोषित किया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति जी ने अंशिका यादव को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी प्रथम इकाई अनुराधा (असि. प्रो, शारीरिक शिक्षा) और द्वितीय इकाई अधिकारी पारुल यादव असि. प्रो, समाजशास्त्र) एवं हिंदी विभाग की असि. प्राे. रीतू मिश्रा को निर्णायक के रूप में उनकी निष्पक्ष सहभागिता हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अंशिका यादव की इस उपलब्धि पर आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय शाहजहांपुर में हर्ष का वातावरण रहा। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सुरचना त्रिवेदी जी ने छात्रा को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रा के कठिन परिश्रम और शिक्षकों के सतत् मार्गदर्शन का परिणाम है उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अंशिका भविष्य में भी अपनी प्रतिभा से महाविद्यालय, विश्वविद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन करेगी। महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों ने अंशिका को बधाई व शुभकामनाएं दीं।




