
20 August 2026
आज दिनांक 06/7/2026 को शासन के निर्देशानुसार पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय शाहजहांपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना व आर्या रेंजर्स की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
आज दिनांक 06/7/2026 को शासन के निर्देशानुसार पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय शाहजहांपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना व आर्या रेंजर्स की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसकी अध्यक्षता प्रो0 सुरचना त्रिवेदी जी के द्वारा की गई। जिसमें महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी श्रीमती अनुराधा व प्रो दुर्गावती सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेविकाओं व रेंजर्स छात्राओं ने सघन पल्स पोलियो टीकाकरण की टीम -बी के साथ मिल कर इस अभियान में अपना योगदान दिया। टीम बी -21 की पर्यवेक्षक आरती व ममता तथा अन्य सदस्यों के साथ मिल कर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेविकाओं ने तारीन बहादुरगंज कटिया टोला के कुल 24 घरों में पोलियो ड्रॉप पीने से वंचित बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने में सहयोग किया। अभियान में महाविद्यालय की गीतांजलि, मानसी, अंकिता अंशिका, अतिति, कृति सिंह, महक, माही, परमी, पूजा,पूनम, प्रिया, शालिनी, वर्षा हर्षिता, मिनी, मुस्कान, रितिका व रोशनी आदि छात्राएं शामिल रहीं।



