☎ 05842351012✉ a.m.p.g.c.shahjahanpur@gmail.com
Admissions OpenApply Online
Home / Events / अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर सोशल मीडिया के लाभ एवं हानियां विषयक भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर सोशल मीडिया के लाभ एवं हानियां विषयक भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर सोशल मीडिया के लाभ एवं हानियां विषयक भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
12 August 2026

आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर विज्ञान संकाय द्वारा “सोशल मीडिया के लाभ एवं हानियां” विषय पर भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभावों पर विचार प्रस्तुत किए तथा कार्यक्रम का समापन इसके सदुपयोग की शपथ के साथ हुआ।

आज दिनांक 12. 8. 2026 को आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विज्ञान संकाय द्वारा भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय " सोशल मीडिया के लाभ और हानियां" था। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं को सोशल मीडिया के बढ़ते हुए प्रभाव के प्रति जागरूक करना, उनमें अभिव्यक्ति एवं तर्क वितर्क तथा संचार कौशल का विकास करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर सुरचना त्रिवेदी जी के द्वारा, मां सरस्वती को माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया एवं सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं नकारात्मक दोनों पहलुओं पर भाषण एवं पोस्टर द्वारा अपने विचारों को अभिव्यक्त किया।

कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। भाषण प्रतियोगिता में अलंकृता सक्सेना, मुस्कान कश्यप, योगिता मौर्य, नंदिनी कश्यप, अपर्णा मिश्रा, महक अवस्थी, काव्या अग्निहोत्री एवं आयुषी पाल तथा पोस्टर प्रतियोगिता में साक्षी गांधी, श्रद्धा महाजन, रिद्धि दिनकर, अमृता दीक्षित, प्रिया, राधा देवी तथा श्रेया शुक्ला ने प्रतिभाग किया। जिसमें अलंकृता सक्सेना ने प्रथम स्थान अपर्णा मिश्रा ने द्वितीय स्थान तथा योगिता मौर्य एवं महक अवस्थी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में साक्षी गांधी ने प्रथम स्थान, श्रद्धा महाजन ने द्वितीय स्थान तथा श्रेया शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विज्ञान, वाणिज्य तथा कला संकाय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सोशल मीडिया के सदुप्रयोग की शपथ के साथ हुआ जिसमें सभी छात्राओं और शिक्षकों के द्वारा सोशल मीडिया के सदुप्रयोग की शपथ ग्रहण की गयी। कार्यक्रम का संयोजन डॉ श्वेता सक्सेना एवं संचालन डॉ सारिका अग्रवाल द्वारा किया गया।

Photo Gallery

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर सोशल मीडिया के लाभ एवं हानियां विषयक भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजितअंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर सोशल मीडिया के लाभ एवं हानियां विषयक भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजितअंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर सोशल मीडिया के लाभ एवं हानियां विषयक भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजितअंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर सोशल मीडिया के लाभ एवं हानियां विषयक भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजितअंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर सोशल मीडिया के लाभ एवं हानियां विषयक भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजितअंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर सोशल मीडिया के लाभ एवं हानियां विषयक भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजितअंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर सोशल मीडिया के लाभ एवं हानियां विषयक भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजितअंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर सोशल मीडिया के लाभ एवं हानियां विषयक भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजितअंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर सोशल मीडिया के लाभ एवं हानियां विषयक भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजितअंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर सोशल मीडिया के लाभ एवं हानियां विषयक भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजितअंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर सोशल मीडिया के लाभ एवं हानियां विषयक भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
♧Begin your journey with Arya Mahila Degree College.Register Now