20 August 2026
आज महाविद्यालय परिसर में माननीय विधायक जी का गरिमापूर्ण एवं आत्मीय स्वागत किया गया। उनके आगमन पर प्राचार्य प्रोफ़ेसर सुरचना त्रिवेदी एवं समस्त प्राध्यापकगण ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर परिसर में उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

माननीय विधायक जी ने महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन एवं विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है, तथा छात्राओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने महाविद्यालय के विकास एवं छात्राओं के हित में हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
प्राचार्य महोदया ने माननीय विधायक जी महाविद्यालय की उपलब्धियों, शैक्षणिक गतिविधियों एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। प्राध्यापकों ने भी विधायक जी से संवाद कर अपने विचार एवं समस्याएँ साझा कीं। माननीय विधायक जी ने सभी की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और सकारात्मक समाधान का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही विधायक महोदय द्वारा महाविद्यालय के आगंतुक पत्रिका पर सराहनीय कार्यशैली का वर्णन करते हुए टिप्पणी अंकित की गई।
अंत में महाविद्यालय परिवार की ओर से माननीय विधायक जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। यह भेट अत्यंत सफल, प्रेरणादायक एवं स्मरणीय रहेगी।