
20 August 2026
आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शाहजहाँपुर में बी.ए. षष्ठम सेमेस्टर तथा एम.ए. चतुर्थ सेमेस्टर के अंग्रेज़ी एवं राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आशीर्वाद एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शाहजहाँपुर में बी.ए. षष्ठम सेमेस्टर तथा एम.ए. चतुर्थ सेमेस्टर के अंग्रेज़ी एवं राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आशीर्वाद एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सुरचना त्रिवेदी जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. सुरचना त्रिवेदी ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए प्रेरणादायी उद्बोधन से उनका उत्साहवर्धन किया। अंग्रेज़ी विभागाध्यक्ष डॉ. रानु दुबे एवं राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष श्री भावेश मिश्रा ने भी विद्यार्थियों को सफलता, अनुशासन एवं निरंतर परिश्रम का संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे समारोह उत्साहपूर्ण एवं यादगार बन गया








