☎ 05842351012✉ a.m.p.g.c.shahjahanpur@gmail.com
Admissions OpenApply Online
Home / Events / हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहीद राम प्रसाद बिस्मिल को श्रद्धांजलि एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहीद राम प्रसाद बिस्मिल को श्रद्धांजलि एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहीद राम प्रसाद बिस्मिल को श्रद्धांजलि एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित
11 August 2026

आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनएसएस स्वयंसेविकाओं एवं छात्राओं ने “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया। प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी, शिक्षकों एवं छात्राओं ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

आज दिनांक 11 अगस्त 2026 को आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय शाहजहांपुर में शासन के निर्देशानुसार "हर घर तिरंगा अभियान" के अंतर्गत स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि एवं सम्मान तथा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन, महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सुरचना त्रिवेदी की अध्यक्षता में किया गया । 

यह कार्यक्रम महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना व शारीरिक शिक्षा विभाग के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनुराधा एवं द्वितीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती पारुल यादव के निर्देशन में महाविद्यालय की रा. से. यो. की स्वयं सेविकाओं एवं अन्य छात्राओं ने खिरनी बाग में शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल शहीद स्थल पर स्वच्छता अभियान के तहत स्थल पर साफ-सफाई का कार्य किया और पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी की प्रतिमा को स्वच्छ कर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफ़ेसर सुरचना त्रिवेदी जी ने पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी की प्रतिमा को पुष्प माला पहनाकर व नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । 

इसी क्रम में समाजशास्त्र विभाग की असि. प्रो. पारुल यादव व शारीरिक शिक्षा विभाग की असि. प्रो.अनुराधा एवं असि.प्रो. ऋतु शर्मा द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । इस अवसर पर महाविद्यालय की रिमझिम सक्सेना ,अंशिका यादव ,सीमा सिंह ,मानसी, गीतांजलि ,कुसुमा ,अंजलि, नैंसी ,अंशिका, रैनसी , अतिति, आकांक्षा व प्रिया मिश्रा आदि स्वयंसेविकाएं व अन्य छात्राएं तथा सहायक कर्मचारी श्री करोड़ी लाल उपस्थित रहे।

Photo Gallery

हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहीद राम प्रसाद बिस्मिल को श्रद्धांजलि एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजितहर घर तिरंगा अभियान के तहत शहीद राम प्रसाद बिस्मिल को श्रद्धांजलि एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजितहर घर तिरंगा अभियान के तहत शहीद राम प्रसाद बिस्मिल को श्रद्धांजलि एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजितहर घर तिरंगा अभियान के तहत शहीद राम प्रसाद बिस्मिल को श्रद्धांजलि एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजितहर घर तिरंगा अभियान के तहत शहीद राम प्रसाद बिस्मिल को श्रद्धांजलि एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजितहर घर तिरंगा अभियान के तहत शहीद राम प्रसाद बिस्मिल को श्रद्धांजलि एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित
♧Begin your journey with Arya Mahila Degree College.Register Now