☎ 05842351012✉ a.m.p.g.c.shahjahanpur@gmail.com
Admissions OpenApply Online
Home / Events / आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दहेज विरोधी निबंध प्रतियोगिता आयोजित

आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दहेज विरोधी निबंध प्रतियोगिता आयोजित

आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दहेज विरोधी निबंध प्रतियोगिता आयोजित
30 July 2026

आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शाहजहांपुर में आयोजित किए जा रहे दहेज विरोधी जन- जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज दिनांक 30/07/2026 को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सुरचना त्रिवेदी की अध्यक्षता में किया गया।

आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शाहजहांपुर में आयोजित किए जा रहे दहेज विरोधी जन- जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज दिनांक 30/07/2026 को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सुरचना त्रिवेदी की अध्यक्षता में किया गया। इस निबंध प्रतियोगिता में अपनी लेखनी के माध्यम से छात्राओं ने दहेज प्रथा: एक सामाजिक बुराई विषय पर अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी। 

जिसमें छात्राओं ने दहेज प्रथा की अवधारणा व दहेज निषेध अधिनियम 1961 पर प्रकाश डालते हुए समाज में इस बुराई को खत्म करने हेतु अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। छात्राओं ने निबंध लेखन के माध्यम से व्यक्त किया कि दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए केवल कानून बनाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि लोगों की सोच में परिवर्तन लाना भी आवश्यक है। इसके साथ ही इस बात की आवश्यकता भी है कि महिलाओं को शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता के अवसर भी प्रदान किए जाए। निबंध में छात्राओं ने इस प्रथा के विरोध के संदेश को निम्न पंक्तियों के माध्यम से अभिव्यक्त किया - "दहेज नहीं बेटी का सम्मान चाहिए, समानता और संस्कारों वाला समाज चाहिए।" प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रोली शंखवार, द्वितीय स्थान कुसुमा देवी, तृतीय स्थान संयुक्त रूप से आयुषी पाल एवं कोमल वर्मा ने प्राप्त किया।

निबंध प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई कार्यक्रम अधिकारी अनुराधा( असि. प्रो. शारीरिक शिक्षा) व द्वितीय इकाई कार्यक्रम अधिकारी पारुल यादव ( असि. प्रो.समाजशास्त्र)के निर्देशन में किया गया ।

प्राचार्य प्रोफेसर सुरचना त्रिवेदी जी ने सभी विजेता छात्राओं को पुरस्कृत कर बधाई दी और छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी छात्राएं योग्य बने, स्वावलंबी बने ताकि इस कुरीति का सशक्त रूप से विरोध कर सकें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें । इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाएं, रेंजर्स छात्राएं व अन्य छात्राएं जिसमें मुस्कान, कोमल, अंजलि ,कुसुम, आयुषी पाल, रोली, नैंसी रस्तोगी आदि ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में डॉ मनोरमा शुक्ला, डॉ विजय गुप्ता, डॉ आशीष गोयल, डॉ मृदुल शुक्ला एवं श्री राजेश कुमार भी उपस्थित रहे।

Photo Gallery

आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दहेज विरोधी निबंध प्रतियोगिता आयोजितआर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दहेज विरोधी निबंध प्रतियोगिता आयोजितआर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दहेज विरोधी निबंध प्रतियोगिता आयोजितआर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दहेज विरोधी निबंध प्रतियोगिता आयोजितआर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दहेज विरोधी निबंध प्रतियोगिता आयोजितआर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दहेज विरोधी निबंध प्रतियोगिता आयोजितआर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दहेज विरोधी निबंध प्रतियोगिता आयोजितआर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दहेज विरोधी निबंध प्रतियोगिता आयोजित
♧Begin your journey with Arya Mahila Degree College.Register Now