☎ 05842351012✉ a.m.p.g.c.shahjahanpur@gmail.com
Admissions OpenApply Online
Home / Events / आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दहेज विरोधी कार्यक्रम आयोजित

आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दहेज विरोधी कार्यक्रम आयोजित

आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दहेज विरोधी कार्यक्रम आयोजित
24 July 2026

आज दिनांक 24 जुलाई 2026 को आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय शाहजहांपुर में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो सुरचना त्रिवेदी जी की अध्यक्षता में दहेज विरोधी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आज दिनांक 24 जुलाई 2026 को आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय शाहजहांपुर में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो सुरचना त्रिवेदी जी की अध्यक्षता में दहेज विरोधी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 इस जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय की छात्राओं, रा. से. यो. की स्वयंसेविकाओं व रेंजर्स की छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना एवं समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें छात्राओं ने दहेज विरोधी स्लोगनों जैसे "दहेज लेना देना छोड़ो, बेटी को सम्मान से जोड़ो" "मिटाओ उस प्रथा को जो लाचारी का फरमान है, दहेज ही वो प्रथा है जो लेती बेटी की जान है" "मान और सम्मान संग बेटी को हम लाएं, बिन दहेज स्वीकार कर रीति नई चलाएं" आदि स्लोगनों के माध्यम से सभी को दहेज प्रथा जैसी सामाजिक और संवैधानिक बुराई का विरोध करते हुए जागरूकता अभियान में अपना योगदान दिया। इस प्रतियोगिता में सभी छात्राओं ने बेहतर प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका महाविद्यालय की डॉ मनोरमा शुक्ला ( अर्थशास्त्र विभाग) द्वारा निभाई गई जिसमें उन्होंने प्रथम स्थान गीतांजलि , द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से मानसी सक्सेना व रिमझिम सक्सेना और तृतीय स्थान संयुक्त रूप से फ़लक व अस्मिता राठौर को दिया और सांत्वना पुरस्कार अंशिका यादव को दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो सुरचना त्रिवेदी जी ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए पुरूस्कृत किया और सभी प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया तथा आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित भी किया।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी अनुराधा प्रथम इकाई एवं द्वितीय इकाई अधिकारी पारुल यादव और समाजशास्त्र विभाग के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकायें गीतांजलि, मानसी सक्सेना, अंशिका , तनीषा, फलक, श्रद्धा, साधना, साक्षी, प्रिया, अस्मिता, रिमझिम, मल्लिका, अशरा , रुकसार, ऋचा जॉन व अन्य छात्राएं उपस्थित रहीं।

Photo Gallery

आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दहेज विरोधी कार्यक्रम आयोजितआर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दहेज विरोधी कार्यक्रम आयोजितआर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दहेज विरोधी कार्यक्रम आयोजित
♧Begin your journey with Arya Mahila Degree College.Register Now