☎ 05842351012✉ a.m.p.g.c.shahjahanpur@gmail.com
Admissions OpenApply Online
Home / Events / नशा मुक्ति सप्ताह के तहत निबंध प्रतियोगिता आयोजित

नशा मुक्ति सप्ताह के तहत निबंध प्रतियोगिता आयोजित

नशा मुक्ति सप्ताह के तहत निबंध प्रतियोगिता आयोजित
25 June 2026

आज दिनांक 25 जून 2026 को आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय शाहजहांपुर में नशा मुक्ति सप्ताह के तहत कार्यक्रमों की श्रृंखला में नशा मुक्त भारत अभियान, विकसित भारत की पहचान थीम के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

आज दिनांक 25 जून 2026 को आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय शाहजहांपुर में नशा मुक्ति सप्ताह के तहत कार्यक्रमों की श्रृंखला में नशा मुक्त भारत अभियान, विकसित भारत की पहचान थीम के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध लेखन का विषय "नशे का समाज पर प्रभाव, समस्या और समाधान " रहा। जिस में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं, आर्या रेंजर्स की छात्राओं व महाविद्यालय की अन्य छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया व नशे की लत से प्रभावित समाज की समस्याओं को उजागर करते हुए इनसे दूर रहने व बचाव के उपाय भी सुझाए। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की श्रद्धा, गीतांजलि, प्रिया, पायल रूपा, मानसी, जूली, प्रभा, रिया, सारा, अदिति, तान्या आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मानसी सक्सेना को मिला। इसी क्रम में द्वितीय स्थान अदिति मिश्रा व तृतीय स्थान सारा ने प्राप्त किया। सभी ने निबंध के माध्यम से समाज की इस बड़ी समस्या को उजागर किया व नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी अनुराधा (असि. प्रो.) शारीरिक शिक्षा विभाग के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

Photo Gallery

नशा मुक्ति सप्ताह के तहत निबंध प्रतियोगिता आयोजितनशा मुक्ति सप्ताह के तहत निबंध प्रतियोगिता आयोजित
♧Begin your journey with Arya Mahila Degree College.Register Now