
10 July 2026
आज दिनांक 10 जुलाई 2026 को आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शाहजहांपुर के विज्ञान संकाय में अंतिम वर्ष की छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
आज दिनांक 10 जुलाई 2026 को आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शाहजहांपुर के विज्ञान संकाय में अंतिम वर्ष की छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन , सरस्वती वंदना तथा गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ हुआ ।कनिष्ठ छात्राओं ने स्वागत भाषण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा विभिन्न मनोरंजक खेलों के माध्यम से वरिष्ठ छात्राओं के प्रति अपना स्नेह एवं सम्मान व्यक्त किया ।कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर सुरचना त्रिवेदी ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा जीवन में सदैव सत्यनिष्ठा एवं परिश्रम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान की। अंतिम वर्ष की छात्राओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और महाविद्यालय में बिताए हुए अविस्मरणीय पलों का स्मरण किया।
इस कार्यक्रम में कु. खुशी गुप्ता को मिस फेयरवेल चुना गया। कु.साक्षी गुप्ता को प्रथम उपविजेता तथा कु. प्रगति चौहान को द्वितीय उपविजेता घोषित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ सारिका अग्रवाल, डॉ श्वेता सक्सेना, डॉ एम पी एस चौहान, डॉ ज्योति गुप्ता, श्री राजेश कुमार,डॉ निदा शाहिद, डॉ उमेश भारती, डॉ गुलशन रस्तोगी ,सुश्री शशांकी गुप्ता , सुश्री संध्या भारती उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य जी को स्मृति चिन्ह भेंट कर छात्राओं ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।


