
21 July 2026
आज दिनांक 21 जुलाई 2026 को आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय शाहजहांपुर में माय भारत पोर्टल पर तीव्र पंजीकरण अभियान के तहत महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर सुरचना त्रिवेदी के निर्देशानुसार छात्राओं का पंजीकरण कराया गया।
आज दिनांक 21 जुलाई 2026 को आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय शाहजहांपुर में माय भारत पोर्टल पर तीव्र पंजीकरण अभियान के तहत महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर सुरचना त्रिवेदी के निर्देशानुसार छात्राओं का पंजीकरण कराया गया। महाविद्यालय की छात्राओं के पंजीकरण हेतु माय भारत स्वायत्त संस्था के कार्यकर्ता हर्ष पांडे व दिव्यांश मिश्रा द्वारा सहयोग किया गया।
हर्ष पांडे ने छात्राओं को माय भारत पोर्टल की लाभकारी योजनाओं और कार्यक्रमों से अवगत कराया और छात्राओं को पोर्टल पर पंजीकरण करने हेतु प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि छात्राएं इस पोर्टल के माध्यम से कौशल विकास करना ,माय भारत यूथ पार्लियामेंट के तहत लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं, सार्वजनिक नीति और राष्ट्रीय निर्माण से जुड़ सकते हैं। महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी प्रथम इकाई अनुराधा एवं द्वितीय इकाई अधिकारी पारुल यादव के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेविकाओं के सहयोग से अधिक संख्या में छात्रों के पंजीकरण कराए गए।




