☎ 05842351012✉ a.m.p.g.c.shahjahanpur@gmail.com
Admissions OpenApply Online
Home / Events / वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन

वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन

वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन
12 July 2026

12 जुलाई 2026 को आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शाहजहांपुर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत शिक्षकों, कर्मचारियों, एनएसएस स्वयंसेविकाओं एवं रेंजर्स छात्राओं ने वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया।

आज दिनांक 12 जुलाई 2026 को शासन के निर्देशानुसार "वृक्षारोपण महायज्ञ 2026" अभियान के तहत "एक पेड़ मां के नाम " विषय के अंतर्गत आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय शाहजहांपुर की प्राचार्या प्रो सुरचना त्रिवेदी के निर्देशानुसार महाविद्यालय के शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, अन्य कर्मचारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं और रेंजर्स छात्राओं के सहयोग से वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। 

कार्यक्रम की रूपरेखा अनुसार महाविद्यालय परिसर व नगर के चिह्नित स्थानों क्रमशः जी. आई. सी. ग्राउंड और आवास विकास बरेली मोड़ के महाराजा अग्रसेन पार्क में शासन से प्राप्त सभी पौधों का रोपण सफलतापूर्वक किया गया। 

इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों में प्रो. दुर्गावती सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई अधिकारी अनुराधा, द्वितीय इकाई अधिकारी पारुल यादव, श्रीमती रितु मिश्रा, सुश्री नम्रता लता, सुश्री ऋतु शर्मा, सुश्री प्रज्ञा वर्मा, डॉ मनोरमा शुक्ला , डॉ सारिका अग्रवाल, डॉ विजय कुमार गुप्ता, डॉ एम पी एस चौहान, डॉ मृदुल शुक्ला,डॉ निदा शाहिद, डॉ उमेश भारती, डॉ गुलशन रस्तोगी, सुश्री शशांकी, सुश्री संध्या भारती, सुश्री शालिनी श्रीवास्तव,श्री अनिल कुमार, श्री अरविंद अवस्थी, श्रीमती सुनीता शर्मा, श्रीमती रंजीता अवस्थी, श्री अजय मिश्रा, सभी कर्मचारी और छात्राओं के सहयोग से जी. आई. सी. ग्राउंड में वृक्षारोपण किया गया। इसी क्रम में डॉ संजीता अग्रवाल, डॉ अरुणकांत पाण्डे, डॉ श्वेता सक्सेना, डॉ ज्योति गुप्ता, डॉ आशीष गोयल, श्री राजेश कुमार और छात्राओं के सहयोग से आवास विकास बरेली मोड़ के महाराजा अग्रसेन पार्क में वृक्षारोपण किया गया। समस्त महाविद्यालय परिवार के सहयोग से वृहद वृक्षारोपण का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।

Photo Gallery

वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजनवृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजनवृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजनवृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजनवृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजनवृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजनवृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजनवृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजनवृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजनवृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजनवृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजनवृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजनवृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजनवृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजनवृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजनवृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन
♧Begin your journey with Arya Mahila Degree College.Register Now