
10 July 2026
आज दिनांक 10 जुलाई 2026 को आर्य महिला पी. जी. कॉलेज, शाहजहांपुर में विगत एक दशक से नियमित रूप से योग विज्ञान संस्थान द्वारा संचालित योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में योग विज्ञान संस्थान के तत्वावधान में योगिनी एकादशी के अवसर पर विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।
सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी ने किया शुभारंभ
आज दिनांक 10 जुलाई 2026 को आर्य महिला पी. जी. कॉलेज, शाहजहांपुर में विगत एक दशक से नियमित रूप से योग विज्ञान संस्थान द्वारा संचालित योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में योग विज्ञान संस्थान के तत्वावधान में योगिनी एकादशी के अवसर पर विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि योग हर व्यक्ति की आवश्यकता है क्योंकि स्वस्थ रहने के लिए योग को नियमित दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपाधापी, भागम-भाग के इस दौर में सुस्वास्थ्य, तनाव मुक्त और आनन्दमय जीवन के लिए नियमित योगसाधना बेहद जरूरी है।
विशिष्ट अतिथि आर्य महिला महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी ने कहा कि योग को अपनाकर हम स्वस्थ भी रह सकते हैं और सुव्यवस्थित भी । इस लिए हर व्यक्ति को योग करना चाहिए ।
शिविर में जिला महिला योग प्रमुख ज्योति गुप्ता, सौरभ गोयल, राजेश दीक्षित, तेजवीर गुप्ता, अर्चना दीक्षित, विपिन रस्तोगी, डॉ सारिका अग्रवाल, संध्या गुप्ता व रचना चाँदना द्वारा योगासनों व प्राणायाम का अभ्यास कराया गया ।
योग विज्ञान संस्थान के जिला मंत्री कवि डॉ इन्दु अजनबी के संचालन में हुए आयोजन में प्रमुख रूप से जिला उप-प्रधान जी.सी. मिश्रा, ललित मोहन, सरोज कश्यप, केन्द्र प्रमुख बिस्मिल उद्यान योग केन्द्र रेनू सक्सेना, राकेश मिश्रा, नीलेश सक्सेना, कुसुम मिश्रा, जवाहर लाल रस्तोगी, निशा वरनबाल, डॉ राजेन्द्र कुशवाहा, रेखा कुशवाहा, चरनजीत मेहरोत्रा, रजनी गुप्ता आदि ने योग साधना की |
जिला प्रधान डॉ अवधेश मणि त्रिपाठी ने ध्यान योग साधना के इस पावन पर्व अभ्यास करवाने के बाद प्रार्थना व शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया ।








